कम उम्र में शराब पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 14:08

कम उम्र में शराब पीने के यह हैं नुकसान, आप भी हो जाएं सावधान

शराब के शौकिन यह जान कर चकित रह जाऐंगे कि एल्कोहल के क्या नुकसान हो सकते हैं यह जान कर शायद शराब को तौबा-तौबा कर दें।

शराब के शौकिन यह जान कर चकित रह जाऐंगे कि एल्कोहल के क्या नुकसान हो सकते हैं यह जान कर शायद शराब को तौबा-तौबा कर दें। कम उम्र में शराब पीने वाले युवाओं को इसके ज्यादा नुकसान होते हैं। जवानी के जोश में युवा वर्ग एल्कोहल का खूब यूज करते हैं लेकिन इसके क्या साइड इफैक्ट हैं यह उनको बाद में ही मालूम पड़ता है। कूल दिखने के चक्कर में अगर आप किशोरावस्था में ही बिंज ड्रिंकिंग या अधिक मात्रा में एल्कोहल कंज्यूम करते हैं तो सावधान हो जाएं। यह आदत जवान होते-होते आपको हाइपरटैंशन का शिकार बना सकती है।

हाइपरटैंशन के 475 मरीज शामिल किए गए थे। मरीजों की उम्र 40 वर्ष से कम थी। इनमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल थे। रिसर्च में पता चला कि 475 मरीजों में 171 हफ्ते में 1 से 3 बार तक शराब का सेवन करते थे। इनमें से 94 प्रतिशत मरीजों ने 18 साल की उम्र के बाद से कम से कम 4 साल तक शराब का सेवन किया, जबकि कुछ मरीज वैसे थे, जिन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही शराब का सेवन बंद कर दिया।

शराब पीने है ये नुकसान (Side Effects Of Alcohol In Hindi)

28.4 प्रतिशत युवा हाइपरटैंशन के शिकार

हमारी आबादी में 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हाइपरटैंशन की व्यापकता 28.4 प्रतिशत है। यह भी निष्कर्ष निकला कि आरंभिक जीवनकाल में हमारी जीवनशैली के परिणामस्वरूप कम उम्र में ही गैर संचारी रोग होने की आशंका हो सकती है।
बढ़ जाता है ब्लड प्रैशर, हो सकता है खतरनाक

रिसर्च में निष्कर्ष निकला कि बिंज ड्रिंकिंग, जिसमें करीब दो घंटे के भीतर 5 या अधिक ड्रिंक्स ली जाती हैं, की वजह से ब्लड प्रैशर तत्काल बढ़ जाता है। यह कनाडा के शोधकत्र्ताओं के एक अध्ययन से पता चला है, जो जर्नल ऑफ एडलोसेंट हैल्थ में प्रकाशित हुआ था। अध्ययन के अनुसार बिंज ड्रिंकिंग करने वाले 20 से 24 साल के युवाओं का ब्लड प्रैशर उनकी तुलना में काफी अधिक होता है, जो शराब का सेवन नहीं करते हैं।

रक्तसंचार नलिकाएं होती हैं प्रभावित

अध्ययन से यह संकेत भी मिलता है कि बिंज ड्रिंकिंग के कारण बढ़ा हुआ ब्लड प्रैशर बाद की उम्र में लगातार हाई ब्लड प्रैशर या हाइपरटैंशन का कारण बन सकता है। हाई ब्लड प्रैशर इस कारण खतरनाक है, क्योंकि यह शरीर में रक्त संचार करने वाली नलिकाओं पर दबाव पैदा करता है। इससे या तो रक्त नलिकाएं अवरुद्ध हो जाती हैं या कमजोर हो जाती हैं, जिससे हृदय या दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है। हाई ब्लड प्रैशर से स्ट्रोक, दिल के दौरे, हार्ट फेल होना, किडनी को नुकसान पहुंचने और आंखों की खराबी जैसे खतरे बढ़ते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info